हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची - List of Chief Minister of Haryana


हरियाणा में अब तक 10 मुख्यमंत्रियों ने अपने भिन्न  भिन्न कार्यकाल से हरियाणा राज्य की सरकार का सञ्चालन किया है | अगर कार्यकाल दिनों की बात की जाये तो अब तक हरियाणा में चौधरी बंसीलाल ने सर्वाधिक दिनों तक मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं | चौधरी बंसीलाल ने 4633 दिनों तक अपने भिन्न भिन्न कार्यकाल में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया है | 
 प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल -
हरियाणा प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर श्री भगवत दयाल शर्मा ने शपथ ली थी | वे झज्जर से एम एल ए थे | 






प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल -


नाम कब से कब तक पार्टी दिन
श्री भगत दयाल शर्मा 1 नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967 कांग्रेस-एम एल ए झज्जर 143 दिन
राव बीरेंदर सिंह 24 मार्च 1967 से 2 नवम्बर 1967 विशाल हरियाणा पार्टी-एम एल ए पटौदी 224 दिन
राष्ट्रपति शासन 2 नवम्बर 1967 से 22 मई 1968 -- --
चौधरी बंसीलाल 22 मई 1968 से 30 नवम्बर 1975 कांग्रेस - एम एल ए तोशाम 2749 दिन
श्री बनारसीदास गुप्ता 1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977 कांग्रेस-एम एल ए भिवानी 517 दिन
राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 1977 से 21 जून 1977 -- ---
चौधरी देवी लाल 21 जून 1977 से २८ जून 1979 जनता पार्टी-एम एल ए भट्टू कलां 738 दिन
श्री भजनलाल 29 जून 1979 से 22 जनवरी 1980 जनता पार्टी -एम एल ए आदमपुर 208 दिन
श्री भजनलाल 22 जून 1980 से 05 जुलाई 1985 कांग्रेस -एम एल ए आदमपुर 1992 दिन
चौधरी बंसीलाल 05 जुलाई 1985 से 19 जून 1987 कांग्रेस - एम एल ए तोशाम 715 दिन
चौधरी देवी लाल 17 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 1989 जनता दल -- एम एल ए महम 870 दिन
श्री ओमप्रकाश चौटाला 2 दिसम्बर 1989 से 22 मई 1990 जनता दल 172 दिन
श्री बनारसीदास गुप्ता 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 जनता दल- एम एल ए भिवानी 52 दिन
श्री ओमप्रकाश चौटाला 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 जनता दल 06 दिन
श्री हुकुम सिंह 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991 जनता दल-एम एल ए दादरी 248 दिन
श्री ओमप्रकाश चौटाला 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 समाजवादी जनता दल 16 दिन
राष्ट्रपति शासन 6 अप्रैल 1991 से 23 जुलाई 1991 -- --
श्री भजनलाल 23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996 कांग्रेस-एम एल ए आदमपुर 1752 दिन
चौधरी बंसीलाल 11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999 हरियाणा विकास पार्टी-एम एल ए तोशाम 1169 दिन
श्री ओमप्रकाश चौटाला 24 जुलाई 1999 से 04 मार्च 2005 इंडियन नेशनल लोकदल-एम एल ए नरवाना 2051 दिन
श्री भूपेंदर सिंह हूडा 05 मार्च 2005 से 19 अक्टूबर 2014 कांग्रेस-एम एल ए गद्दी सांपला किलोई 3329 दिन
मनोहर लाल खट्टर 26 अक्टूबर 2014 से भारतीय जनता पार्टी-एम एल ए करनाल --