Achary Baldev ji (आचार्य बलदेव जी)


आचार्य बलदेव जी आर्य समाज के महापुरोधा थे | आचार्य बलदेव जी का जन्म 19 जनवरी 1931 को गांव सरगथल जिला सोनीपत में हुआ था | उन्होंने अपनी बी की डिग्री जाट कॉलेज रोहतक से पूरी कर विद्युत् विभाग हरियाणा सरकार में अपनी सेवाएं दी | सन 1959 में उन्होंने घर त्याग
दिया था |

गुरुकुलीय शिक्षा

 गृह त्याग के बाद उन्होंने
 व्याकरणाचार्य, निरुक्ताचार्य, उपनिषद, दर्शनाचार्य, आयुर्वेदाचार्य एवं वेद - वेदांग की गुरुकुलीय शिक्षा प्राप्त की |

आचार्य पद

गुरुकुलीय शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने महाविद्यालय गुरुकुल झज्जर में 1962 से 1971 तक आचार्य पद संभाला | सन 1971 से 2000 तक गुरुकुल कालवा में आचार्य पद संभाला |

आर्ष - प्रचारको का निर्माण

योगर्षि स्वामी रामदेव जी, आचार्य बालकृष्ण जी हरिद्वार, आचार्य ज्ञानेश्रर जी रोजड़, स्वामी विवेकानंद सरस्वती मेरठ, डॉ. सतीश प्रकाश अमेरिका, डॉ. शोभनंद ग्याना, डॉ. योगानंद शास्त्री पूर्व लोकसभा स्पीकर दिल्ली, आचार्य आर्यनरेश हिमाचल, आचार्य अखिलेश्वर, ब्र० राजसिंघ आदि लगभग 145 युवा ब्रह्मचारियों व् सांसाशियों को विशुद्ध आर्ष प्रणाली में शिक्षित कर समाज के लिए अनेक विद्वान् एवं उपदेशक त्यार किये |

संगठन प्रवेश

संचालक - आर्ष महाविद्यालय गुरुकुल कालवा जींद
संस्थापक - राष्ट्रीय गोशाला धड़ोली जींद
संस्थापक - महर्षि दयानन्द टी टी रिसर्च सेंटर धड़ोली जींद
कुलपति - श्रीमद्दयानन्द आर्ष विद्यापीठ गुरुकुल झज्जर
अध्यक्ष - गोशाला संघ हरियाणा (1999 से 2011 )
अध्यक्ष - आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा, दयानन्द मठ रोहतक (2003 से 2010)
अध्यक्ष - सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली (2012 से 2016 )
संरक्षक -  गोशाला संघ हरियाणा (2011 से 2016 )
संरक्षक - आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा, दयानन्द मठ रोहतक (2010 से 2016)
संरक्षक - जो रक्षा दाल हरयाणा (2012 से 2016 )
सदस्य - भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई
सदस्य - हरियाणा गोसेवा आयोग चंडीगढ़

विदेश यात्रायें

दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस

लेखन संपादन

अष्टाध्यायी प्रवेश
संस्कृत वाक्य प्रबोध
महाभाष्य प्रथम ाहिनक भस्य
अंग्रेजी वाक्य प्रबोध

सम्मान एवं पुरुस्कार

वेदमार्तण्ड पुरुस्कार
आर्य रत्न पुरुस्कार
गोसंवर्धन पुरस्कार
पंडित लेखराम पुरस्कार
आर्य गोशाला पुरस्कार
पशु प्रेम पुरस्कार
पंडित युधिष्ठिर मिमांशक पुरस्कार

प्रशंसा अभिनन्दन पत्र

परम मित्र मानव निर्माण न्यास रोहतक
गुरुकुल आमसेना ओडिशा
आर्य बल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत
आर्य केंद्रीय सभा सोनीपत 
आर्य केंद्रीय सभा गुरुग्राम
आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद
केंद्रीय युवक परिषद् दिल्ली