सामान्य ज्ञान - भाग 37

 1. यमुनानगर का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर-अब्दुल्लापुर
2. हरियाणा में गैस आधारित विद्युत् परियोजना किस जिले में लगाई जा रही है ?
उत्तर-फरीदाबाद
3. हरियाणा में पाषाण युगीन हथियार कहाँ मिले है ?
उत्तर-कालका-पिंजौर क्षेत्र में
4. हरियाणा का कौनसा नगर साइबरसिटी के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर-गुडगाँव
5. हरियाणा में नयी स्पोर्ट्स पॉलिसी कब शुरू हुई ?
उत्तर-वर्ष 2015 में (12 जनवरी)    

      

6. हरियाणा में गुजरी महल कहाँ है ?
उत्तर-हिसार
7. सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
उत्तर-प्रशांत भारद्वाज
8. हैफेड का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
उत्तर-हरविंदर कल्याण
9. हरियाणा के किस व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ?
उत्तर-आचार्य देवव्रत
10. हरियाणा अनुसूचित वित्त एवम विकास निगम की अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर-सुनीता दुग्गल
11. हरियाणा का कौनसा मुक्केबाज हाल ही में पेशेवर बॉक्सर बना है ?
उत्तर-बिजेंद्र सिंह
12. हरियाणा 'SEZ Act' किस वर्ष लागु हुआ था ?
उत्तर- वर्ष 2006 में
13. दिल्ली म्यूजियम में रखे मोहम्मद तुगलक के किस वर्ष लिखे अभिलेख में हरियाणा नाम का पहली बार उल्लेख किया गया था ?
उत्तर- 1328 में
14. हरियाणा के किन 2 जिलों में सर्वप्रथम 'मनरेगा' वर्ष 2006 में लागु किया गया था ?
उत्तर- सिरसा और महेंद्रगढ़ में
15. हरियाणा में किस स्थान पर पांच एकड़ भूमि पर साहसिक खेलों की बड़ी अकादमी तैयार की जाएगी?
उत्तर-मोरनी (पंचकुला)
16. मोरनी हिल्स का प्रमुख वृक्ष कौनसा है ?
उत्तर- चीड़
17. हरियाणा की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?
उत्तर- बड़खल
18. 'ग्रीनिंग ऑफ़ हरियाणा' नाम से वृक्षारोपण योजना कब शुरू की गयी ?
उत्तर-1989-90 में
19. सुखना झील कहाँ स्थित है ?
उत्तर-चंडीगढ़
20. चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन किसने बनाया ?
उत्तर- नेक चंद सैनी
21. चंडीगढ़ के वास्तुकार कौन थे ?
उत्तर- फ्रांस के श्री ली कार्बुजिये
22. भारत का पहला चल न्यायालय किस जिले में स्थापित किया गया था ?
उत्तर-मेवात (2007 में)
23. हरियाणा में राज्य शिक्षा अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद कहाँ है ?
उत्तर-गुडगाँव
24. बुद्धो माता का मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- मुबारकपुर (गुडगाँव)
25. हरियाणा में प्रसिद्ध बड़खल झील का निर्माण कब हुआ था ? 
उत्तर- 1947 ई. में
26. हरियाणा में कौन-सा लोकनृत्य लड़के विवाह अवसर पर किया जाता हैं ? 
उत्तर- खोड़िया नृत्य
27. नारनौल में स्थित चामुण्डा देवी के मंदिर का निर्माण व जीर्णोद्धार किसने करवाया था ? 
उत्तर-राजा नूरकरण ने
28.  रेवाड़ी में स्थित "लाल मस्जिद" का निर्माण किस मुगल शासक के शासनकाल में हुआ था ? 
उत्तर- अकबर 
29.जागीरदार शाहकुली खान ने जलमहल नामक ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण कहाँ करवाया था ? 
उत्तर-नारनौल में 
30. किस व्यक्ति को "ग्रैण्ड ओल्ड मैन ऑफ पंजाब" कहाँ जाता था ? 
उत्तर-रायबहादुर लाला मुरलीधर 
31. नेशनल रिसर्च सेन्टर फॉर इन्टीग्रेटैड पैस्ट मैनेजमेंट (NRCIPM) किस जिले में स्थापित हैं ? 
उत्तर-फरीदाबाद में 
32. नेशनल रिसर्च सेन्टर फॉर इन्टीग्रेटैड पैस्ट मैनेजमेंट (NRCIPM) की स्थापना कब हुई थी ? 
उत्तर-1988 में 
33. हरियाणा में हिसार में "चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय" की स्थापना किस वर्ष की गई थी ? 
उत्तर-1970 में
34. हरियाणा के किस शहर में सबसे पहले मेट्रो रेल पहुंची और कब?
उत्तर-गुडगाँव में सन 2010 में
35. प्रदेश का पहला पशु विज्ञान केंद्र कहाँ खोला गया ?
उत्तर- कैथल
36. हरियाणा की जलवायु कैसी है ?
उत्तर- अर्द्ध-उष्ण
37. हरियाणा की समुद्र तल से ऊंचाई कितनी है ?
उत्तर-200 से 300 मीटर (700 से 900 फीट)
38. हरियाणा की प्रमुख मौसमी नदी कौनसी है ?
उत्तर-घग्गर
39. हरियाणा में भारी वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान किस स्थान पर स्थित है ?
उत्तर-मुरथल
40. हरियाणा के किन दो क्षेत्रों में क्षेत्रीय विकास बोर्ड बनाए गए हैं ?
उत्तर- मेवात और शिवालिक क्षेत्र
41. हरियाणा के किन दो जिलों में विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई है ?
उत्तर-फरीदाबाद और हिसार
42. हरियाणा की सबसे प्राचीन और प्रमुख सिंचाई नहर कौनसी है ?
उत्तर- पश्चिम यमुना नहर
43. हरियाणा के कितने % भाग पर खेती की जाती है ?
उत्तर-82.6%
44. बासमती चावल के निर्यात में हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-पहला
45. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार का क्षेत्रीय अनुसन्धान केंद्र कहाँ है ?
उत्तर-बावल (रेवाड़ी)
46. हरियाणा के कितने % कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है ?
इत्तर-84%
47. प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध बाघोत किस जिले में है ?
उत्तर-महेन्द्रगढ़
48. चीन का वांडा ग्रुप हरियाणा में किस स्थान पर 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में औद्योगिक टाउनशिप विकसित करेगा?
उत्तर-खरखौदा (सोनीपत)
49. राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान(NISE) कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव
50. हरियाणा में सबसे अधिक खुम्ब का उत्पादन किस जिले में होता है ?
उत्तर- सोनीपत
51. हरियाणा का राज्य वृक्ष कौनसा है ?
उत्तर-पीपल
52. 2012 के लन्दन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त का सम्बन्ध किस खेल से है ?
उत्तर- कुश्ती
53. सतनामी कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर- नारनौल
54. सीसवाल किस जिले में स्थित है?
उत्तर-हिसार
55. हरियाणा में गौ हत्या पर कितने वर्ष की कैद का प्रावधान किया गया है?
उत्तर-3 से 10 वर्ष (30000 से 70000 रुपए जुर्माना)
56. हरियाणा में यौधेयों का प्रसिद्ध केंद्र कहाँ था-
उत्तर-रोहतक
57. भगवानपुर किस जिले में स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र
58.हरियाणा की नई खेल नीति 2015 के अंतर्गत विभिन्न ओलम्पिक पदक विजेताओं को कितनी पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है ?
उत्तर- स्वर्ण-6 करोड़, रजत-4 करोड़ , कांस्य-2.5 करोड़ और प्रतिभागी को 15 लाख
59. हरियाणा की नई खेल नीति 2015 के अंतर्गत विभिन्न एशियाई खेल पदक विजेताओं को कितनी पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है ?
उत्तर- स्वर्ण :3 करोड़, रजत :1.5 करोड़ और कांस्य : 75 लाख रुपए
60. हरियाणा की नई खेल नीति 2015 के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेताओं को कितनी पुरस्कार राशि दिए जाने का प्रावधान है ?
उत्तर- स्वर्ण :1.5 करोड़, रजत :75 लाख और कांस्य : 50 लाख रुपए
61. हरियाणा सिनेमा की प्रथम फिल्म 1970 में कौनसी बनी थी?
उत्तर- हरफूल सिंह जाट जुलाणी
62. हरियाणा के पहले दूरदर्शन केंद्र का शुभारंभ एक नवंबर, 2002 को कहाँ हुआ था ?
उत्तर-हिसार में 
63. यमुनानगर जिले की कलेसर घाटी का प्रमुख वृक्ष कौनसा है?
उत्तर- साल
64. सन 1990 में अरावली परियोजना कितने जिलों में यूरोपियन इकनोमिक कम्युनिटी की सहायता से शुरु की गयी थी?
उत्तर-5 
65. हरियाणा में शराब बन्द के कानून को कब समाप्त किया गया ?
उत्तर-1अप्रैल, 1998 में
66. हरियाणा में शराब बन्द करने का कानून लागू कब किया गया था ?
उत्तर-1 जुलाई, 1996 (चौधरी बंसी लाल)
67. डाइरेक्टरेट ऑफ व्हील रिसर्च (DWR) की स्थापना किस वर्ष और कहाँ की गई थी ?
उत्तर- 1978 में करनाल में
68.  राजपूत शासक मोहन सिंह मंढार की रियासत हरियाणा में कहाँ पर थी ?
उत्तर-कैथल
69. कौशल्या बांध , दंग्राना बांध, दीवानवाला बांध और छामला बांध किस नदी पर बनाये जा रहे हैं ?
उत्तर-घग्गर नदी पर
70. हरियाणा में असैनिक हवाई अड्डे कहाँ कहाँ स्थित है ?
उत्तर-हिसार, करनाल, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में 
71. हरियाणा के सबसे कम और सबसे ज्यादा जनसँख्या घनत्व वाले जिले कौनसे हैं?
उत्तर- सिरसा और फरीदाबाद
72. प्रदेश में कितने नगर निगम हैं?
उत्तर- 09
73. हरियाणा में नगर परिषद कितनी हैं?
उत्तर- 14
74. हरियाणा में नगर पालिकाओं की संख्या बताएं?
उत्तर-51
75. हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है ?
उत्तर-उत्तर पूर्व में
76. हरियाणा सरकार ने मेदंता-द मेडिसिटी अस्पताल के साथ मिलकर कितने वर्षों में प्रदेश को टी.बी. मुक्त करने का लक्ष्य रखा है ?
उत्तर-5 वर्ष
77टी.बी. मुक्त हरियाणा कार्यक्रम का ब्रांड अम्बेसड़र किसे बनाया गया है ?
उत्तर-श्री अमिताभ बच्चन
78. हरियाणा में पोड़ टैक्सी कहाँ चलाने का फैसला किया गया है ?
उत्तर-गुडगाँव
79. गुडगाँव में देश में सबसे पहले चलने वाली पौड़ टैक्सी सेवा का क्या नाम रखा गया है ?
उत्तर-मेट्रिनो
80. सलामती योजना हरियाणा के कितने जिलों में शुरु की गयी है ?
उत्तर-4 
81. किस राज्य की सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए 27 मार्च 2016 को अनुकूल गृह नामक योजना आरंभ की गयी है? 
उत्तर-हरियाणा
82.  केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा द्वारा जनवरी 2016 को किस व्यक्ति की स्मृति में 150 रुपये मूल्य का सिक्का जारी किया गया? 
उत्तर-लाला लाजपत राय 
83. राज्य सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है ?
उत्तर-राज्यपाल
84. हरियाणा में पंचायती राज अधिनियम कब लागु हुआ ?
उत्तर-22.04.1994 को
85. हरियाणा में सर्वाधिक वर्षा किस क्षेत्र में होती है ?
उत्तर-उत्तर-पूर्व
86. 'बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम किससे सम्बंधित है ?
उत्तर-ध्वजारोहण से
87. हरियाणा में कितने नगर निगम हैं ?
उत्तर-9
88. हरियाणा में कितनी नगर परिषद हैं ?
उत्तर-14
89. हरियाणा में कितनी नगर पालिकाएं हैं ?
उत्तर-53
90. देश का पहला पर्यटन विश्वविद्यालय कहाँ खोला गया है ?
उत्तर-राई (सोनीपत)
91. जनसँख्या घनत्व में हरियाणा का देश में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-5 वां (573 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)
92. हरियाणा की सर्वाधिक और न्यूनतम जनसँख्या घनत्व वाले जिले कौनसे हैं ?
उत्तर- सर्वाधिक फरीदाबाद (2298) और न्यूनतम सिरसा (303)
93. जनसँख्या की दृष्टि से हरियाणा का देश में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-16 वां (2.09%)
94. सन 2011 की जनसँख्या के अनुसार दशकीय वृद्धि दर कितनी रही ?
उत्तर-19.9%
95. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले की पुरुष साक्षरता दर सर्वाधिक है ?
उत्तर-रेवाड़ी (92.9%)
96. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले की महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है ?
उत्तर-गुडगाँव (77.6%)
97.  2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा के किस जिले की पुरुष  तथा महिला साक्षरता दर न्यूनतम है ?
उत्तर-मेवात (पुरुष 73% और महिला 37.6%)
98. हरियाणा में 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक लिंग अनुपात किस जिले का है ?
उत्तर- मेवात (906)
99. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक  और न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर किस जिले की रही ?
उत्तर- गुडगाँव (73.93%) न्यूनतम झज्जर (8.73%)
100. 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक नगरीय जनसँख्या किस जिले में है ?
उत्तर-गुडगाँव (68.82%)