सामान्य ज्ञान - भाग 33

1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर- 09 जुलाई 1970 को
2. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद) 
3. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |
4. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद|
5.हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव।


6. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
उत्तर-यमुनानगर।
7. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)
8. हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)।
9. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)।
10. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?
उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)।
11. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)
12. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?
उत्तर-27.39' से 30.55' उ. अक्षांश।
13. हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?
उत्तर-74.28' से 77.36' पू. देशांतर के मध्य स्थित है| 
14. कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है?
उत्तर-यमुना नदी।
15. वह कौनसा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?
उत्तर- हरियाणा।
16. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?
उत्तर- 253.53 लाख।
17. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर- 877 
18. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर-573
19. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?
उत्तर-सन 1858 में।
20. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?
उत्तर-जे सी शाह आयोग।
21. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?
उत्तर-हरियाणा
22. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?
उत्तर- कैथल
23. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?
उत्तर- 1240 ई.
24. पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1526 ई.
25. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच |
26. पानीपत के प्रथम युद्ध में किसकी विजय हुई ?
उत्तर- बाबर|
27.  शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?
उत्तर- महेंद्रगढ़
28. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा कहाँ हैं?
उत्तर- नारनौल
29. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1556 ई.
30. पानीपत का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- हेमू और अकबर के बीच|
31. पानीपत के दूसरे युद्ध में किसकी विजय हुई?
उत्तर- अकबर|
32. किन्हें भाखड़ा डैम का जन्मदाता माना जाता है?
उत्तर-चौधरी छोटूराम
33. हरियाणा में कितने मंडल हैं?
उत्तर-4
34. गुडगाँव मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-6 जिले गुडगाँव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़।
35. अम्बाला मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले अम्बाला, यमुनानगर,पंचकुला, कुरुक्षेत्र और कैथल।
36. रोहतक मंडल में कौनसे जिले हैं?
उत्तर-5 जिले रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और करनाल।
37. हिसार मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद।
38. जब 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?
उत्तर-7 जिले अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद।
39. हरियाणा का 21वां जिला कौनसा और कब बना?
उत्तर-पलवल 13 अगस्त 2008 को।
40. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?
उत्तर-महेंद्रगढ़ का नारनौल में।
41. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?
उत्तर-बाढ़सा (झज्जर)
42. हरियाणा में परमाणु विद्युत केंद्र कहाँ बनाया जा रहा है?
उत्तर-गोरखपुर (फतेहाबाद)
43. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?
उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी
44. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-20वां
45. हरियाणा का लौह पुरुष कौन कहलाता है ?
उत्तर-चौ. बंसीलाल
46. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा था ?
उत्तर- हरियाणा (सन 2010 में)
47. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है ?
उत्तर-सिरसा
48. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं ?
उत्तर- अरावली पहाड़ियां
49. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ ?
उत्तर-17 वें
50. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
उत्तर-17वें
51. हरियाणा राज्य का वन क्षेत्र कितना हैं ?
उत्तर-1559 वर्ग किलोमीटर
52. इब्राहीम लोदी का मकबरा स्थित हैं ?
उत्तर-पानीपत में
53.  राव तेजसिंह का तालाब कहॉं स्थित हैं ?
उत्तर-रेवाड़ी
54. राज्य में घण्टेश्वर मन्दिर स्थित हैं ?
उत्तर-रेवाड़ी
55. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता हैं ?
उत्तर-महेंद्रगढ़
56. हरियाणा राज्य में "भिवानी टैक्सटाइल मिल" की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर-1937 में
57. हरियाणा के किस जिले में नाहरसिंह स्टेडियम (मयूर) स्थित हैं ?
उत्तर-फरीदाबाद
58. हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था?
उत्तर- 1967 में
59. स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय ने हरियाणा राज्य के किस स्थान को अपना राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र बनाया था ?
उत्तर-हिसार
60. "महाभारत" की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा हरियाणा के किस नगर में की थी ?
उत्तर-कुरुक्षेत्र
61. स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत हरियाणा के कौनसे नगर शामिल किये गए हैं ?
उत्तर-करनाल और फरीदाबाद
62. 2016 में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 'हैपनिंग हरियाणा' सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
उत्तर-गुडगाँव
63. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?
उत्तर-आठवीं पास
64. किस राज्य में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के लिए घर में शौचालय अनिवार्य किया गया है?
उत्तर-हरियाणा
65. हरियाणा में 'बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
उत्तर-परिणिति चोपड़ा
66. हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को कितनी राशि देने की घोषणा की गयी है?
उत्तर-क्रमशः 6 करोड़, 4 करोड़ और 2.5 करोड़ रूपए
67. गौ संरक्षण और गौ संवर्धन कानून हाल ही में किस राज्य द्वारा पारित किया गया है?
उत्तर-हरियाणा
68. हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि बैंक खातों में जमा करवाने के लिए योजना को क्या नाम दिया गया है ?          

उत्तर-'थारी पेंशन,थारे पास' 
69. हरियाणा का कितना क्षेत्रफल NCR के अंतर्गत आता है ?
उत्तर-57%
70. हरियाणा के कितने जिले NCR के अंतर्गत आते हैं ?
उत्तर-13
71. हरियाणा का कौनसा शहर मिलिनियम सिटी कहलाता है ?
उत्तर-गुडगाँव
72. हिंदुस्तान मशीन टूल्स (HMT) कहाँ पर था?
उत्तर-पिंजौर (पहले अम्बाला और अब पंचकुला जिले में)
73. देश की पहली CNG ट्रेन कहाँ से चली थी?
उत्तर-रेवाड़ी
74. हरियाणा में पंच चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा कितनी है ?
उत्तर-10 हज़ार रुपए
75. हीरो मोटोकोर्प का कारखाना हरियाणा में कहाँ है ?
उत्तर-धारूहेड़ा(रेवाड़ी)
76. हरियाणा में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है?
उत्तर- झज्जर जिले के जहाजगढ़ में।
77. प्रसिद्ध हिन्दू सम्राट हेमू कहाँ का रहने वाला था?
उत्तर-रेवाड़ी
78. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 1975
79. बड़खल झील किस जिले में स्थित है?
उत्तर-फरीदाबाद
80. हरियाणा का कौनसा जिला कागज और प्लाईवुड उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर-यमुनानगर
81. ऐतिहासिक स्मारक राय मुकंद दास का छत्ता या बीरबल का छत्ता कहाँ है?
उत्तर-नारनौल
82. प्रसिद्ध कवि सूरदास का जन्म स्थान कहाँ है?
उत्तर-सीही (फरीदाबाद)
83. सम्राट अशोक का टोपरा स्तम्भ मूल रूप से हरियाणा के किस स्थान पर था?
उत्तर-अम्बाला
84. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई?
उत्तर- 1969 (भिवानी)
85. हरियाणा का क्षेत्रफल देश के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का कितना है?
उत्तर- 1.3%
86. आकाशवाणी रोहतक की स्थापना किस वर्ष हुई?
उत्तर- 1976
87. हथिनिकुंड बैराज हरियाणा के किस जिले में और किस नदी पर है?
उत्तर-यमुनानगर में यमुना नदी पर
88. हरियाणा में मारुति कारें कहाँ बनती है?
उत्तर-गुडगाँव में
89. महाभारत काल में हरियाणा किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर-बहुधान्य प्रदेश
90. हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता वाला जिला कौनसा है?
उत्तर-गुडगाँव
91. हरियाणा केसरी कौन कहलाता है ?
उत्तर- पं.नेकीराम शर्मा
92. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे ?
उत्तर-धरमवीर 
93. हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ?
उत्तर-मुर्राह
94. प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव 
95. विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ?
उत्तर-राव विरेन्द्र सिंह 
96. सिंधु सभ्यता का केन्द्र बनवाली किस जिले में स्थित है ?
उत्तर-हिसार 
97. हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?
उत्तर-भिवानी
98. सिंधु सभ्यता का केन्द्र मिताथल किस जिले में स्थित है ?
उत्तर-भिवानी
99. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?
उत्तर- पं.भगवत दयाल शर्मा
100. थानेसर किस प्रसिद्ध राजा की राजधानी थी ?
उत्तर-हर्ष वर्धन