वस्तु अवशेष - हरियाणा

हरियाणा का पुराणी सभ्यताओं से पुराना नाता है | पुरानी सभ्यताओं के कुछ वस्तु अवशेष जो हरियाणा प्रान्त में मिले है उनके स्थान और उस स्थान पर क्या कुछ मिला है उसके बारे में उनसे जुडी जानकारी निम्नलिखित है -

1.  ताम्बे, सोने के सिक्के भिवानी के
मिताथल से प्राप्त हुए है |
2.  इंडो-ग्रीक सिक्के रोहतक के खोखराकोट से प्राप्त हुए है |
3.  कुषाण कालीन सोने व ताम्बे के सिक्के भिवानी के मिताथल से प्राप्त हुए है |
4.  जैन मूर्तियां हांसी व शनीला से प्राप्त हुए है |
5.  यौधेय गणराज्य को मोहरें भिवानी के नौरंगाबाद से प्राप्त हुयी है |
6.  हर्षकालीन ताम्र मुद्राएं सोनीपत से प्राप्त हुयी है |
7.  शुंग कालीन फलक सुध से प्राप्त हुयी है |
8.  मिट्टी की मोहरें दौलतपुर से प्राप्त हुयी है |
9.  यज्ञ की मूर्तियाँ पलवल से प्राप्त हुयी हैं |
10.  कुणाल शैली का द्वार स्तम्भ रोहतक से प्राप्त हुआ है |
11.  सिक्के ढालने के साँचे खोखराकोट, बोहर माजरा और औरंगाबाद से प्राप्त हुए हैं |
12.  हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेष भिवानी में मिले हैं |
13.  मौर्यकालीन स्तूप व अवशेष हिसार व फतेहाबाद से मिले हैं |
14.  समुद्रगुप्तकालीन सिक्के भिवानी के मिताथल में मिले हैं |
15.  टकसालें बोहर माजरा, अग्रोहा व बरवाला में मिली हैं |
16.  योधेय कालीन साँचें रोहतक के खोखराकोट में मिले हैं |